AUS W vs NED W Highlights: नीदरलैंड्स को हराकर 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने लगाई जीत की हैट्रिक

AUS W vs NED W Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगा ली। शनिवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 98 रन से हरा दिया। बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

AUS W vs NED W Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (74 रन) और एशले गार्डनर (58 रन) के अर्धशतकों की मदद से शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में नीदरलैंड को 98 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगा दी। ऑस्ट्रेलिया तीन मैच में तीन जीत से छह अंक लेकर ग्रुप एक में शीर्ष पर है। भारत दो मैच में दो जीत से दूसरे स्थान पर है। टी20 वर्ल्ड कप में यह रन के लिहाज से 5वीं बड़ी जीत है।

ausw vs nedw t20 world cup

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स (साभार-ICC)

ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ’प्लेयर ऑफ द मैच’ मूनी और गार्डनर के अर्धशतक तथा दोनों के बीच बीच तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 101 रन की भागीदारी से छह विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन ही बना सकीं जिसमें कप्तान बैबेट डि लीडे ने नाबाद 56 रन (57 गेंद, पांच चौके) बनाए जबकि स्टेरे कैलिस ने 44 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने आठ गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई जिसमें किम गार्थ ने दो और अनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट लिया।

End of Feed