ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, फ्रैक्चर के कारण साउथ अफ्रीका ODI सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस

Josh Inglis Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बची वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले वनडे के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था।

Josh Inglis Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर तगड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस चोट के कारण बाकी बची वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले वनडे के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। यह घटना डरबन में खेले गए पहले वनडे के दौरान हुई। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के वक्त विकेटकीपिंग करते समय इंग्लिस की उंगली में चोट लगी। दर्द के बावजूद उन्होंने न सिर्फ पूरे 50 ओवर कीपिंग जारी रखी, बल्कि चोट के साथ बल्लेबाजी करने भी उतरे। हालांकि वह नंबर 4 पर आकर सिर्फ 3 रन ही बना सके और ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Aus (1)

जोश इंग्लिश (फोटो साभार- ICC)

पहले मैच में उंगली में हुआ फ्रैक्चर

मैच के बाद स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर बताया कि इंग्लिस अब दूसरे और तीसरे वनडे में नहीं खेल पाएंगे। 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होने वाले मैचों से वह बाहर रहेंगे। वह आगे के इलाज और स्कैन के लिए पर्थ लौट रहे हैं। फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाकी दो वनडे के लिए किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। अगर इंग्लिस टेस्ट सीरीज तक फिट नहीं हो पाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को नया विकेटकीपर विकल्प तलाशना पड़ सकता है। पहला वनडे हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले से ही सीरीज में 0-1 से पीछे है, ऐसे में इंग्लिस का बाहर होना टीम के लिए दोहरी मार है।

End of Feed