Ind vs Aus 4th Test Day 2 Highlight: दूसरे टेस्ट में ख्वाजा और ग्रीन के शतक से कंगारू मस्त, टीम इंडिया पस्त

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 10, 2023, 05:16 PM IST

Ind vs Aus 4th Test Day 2 Highlight: अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 480 रन के जवाब में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी है।

Ind vs Aus 4th Test Day 2 Highlight: अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 480 रन के जवाब में भारत ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अब भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की तुलना में 444 रन पीछे है। रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

rohit sharma bgt ahmedabad

रोहित शर्मा, कप्तान टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 पर सिमटी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और कैमरॉन ग्रीन के बीच 5वें विकेट के लिए हुए 207 रन की साझेदारी के दम पर पहली पारी में 480 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन की पारी खेली तो कैमरॉन ग्रीन ने भी अपने करियर का पहला शतक जड़ा। ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर है। इन दोनों के अलावा टॉड मर्फी ने 41 रन की पारी खेली।

End of Feed