ऑस्ट्रेलिया से PAK को झटकाः टूर्नामेंट का दूसरा वॉर्म-अप मैच भी हाथ से निकला, कंगारुओं ने 14 रन से रौंदा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 3, 2023, 10:14 PM IST

Australia vs Pakistan Match Highlights in Hindi: वैसे, पाकिस्तान इस हार के साथ इस साल के विश्व कप में अपने दोनों वॉर्म अप मुकाबले हारने वाली टीम बन गई।

Australia vs Pakistan Match Highlights in Hindi: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की ओर से पाकिस्तान को मंगलवार (तीन अक्टूबर, 2023) को तगड़ा झटका लगा। कंगारू टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में पाक टीम को 14 रन से हराया। इस दौरान बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद नवाज की शानदार पारियां भी पाक के काम न आईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबूशेन, पैट कमिंस और मिशेल मार्श ने क्रमशः तीन और दो-दो विकेट झटके।

australia

मैच के दौरान खुशी के पल साथ बिताते हुए कंगारू टीम के प्लेयर्स।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। कंगारू टीम ने 50 ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे। ग्लेन मैक्सवेल टीम की ओर से टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 71 बॉल्स पर 77 रन बनाए। उनके बाद कैमरन ग्रीन ने टीम के लिए 40 बॉल पर 50 रन, डेविड वॉर्नर और जॉश इंगलिस ने 48-48 रन जुटाए।

End of Feed