AUS vs SA 1st T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले टी20 में दी द. अफ्रीका को मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में रोमांचक ढंग से 17 रन के अतंर से मात देकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

डार्विन: मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की टी20 सीरीज के डार्विन में खेले गए पहले मुकाबले में 17 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टिम डेविड की 52 गेंद पर 83 रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 178/10 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम रियान रिकल्टन की 55 गेंद में 71 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बना सकी। रबाडा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 3-3 विकेट जोश हेजलवुड और बेन ड्वारशुइस ने लिए। 2 विकेट एडम जंपा के और एक विकेट ग्लेन मैक्सवेल के खाते में गया। टिम डेविड को उनकी मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

AUS vs SA 1st T20I Highlights

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टी20 मैच हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट @ProteasMenCSA X)

आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बना पाया दक्षिण अफीका

मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 21 रन बनाने थे। पिच पर रियान रिकल्टन 71(53) और कगिसो रबाडा 10(5) रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए ड्वारशुइस ने पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया लेकिन दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपककर न केवल छक्का रोका बल्कि रिकल्टन को पवेलियन लौटने के लिए मजबूर कर दिया। वो 71(55) रन बना सके। उनके आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीद खत्म हो गई। बल्लेबाजी करने आए क्वेना मफाका कोई धमाल नहीं मचा सके और पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। ड्वारश ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच 17 रन के अंतर से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

End of Feed