AUS vs WI 1st Test Day-1: मार्नस लाबुशेन का शानदार शतक, बड़े स्कोर की ओर बढ़ा ऑस्ट्रेलिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2022, 04:26 PM IST

Australia vs West Indies 1st Test Day 1 Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को पर्थ में शुरू हुए टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मजबूती हासिल कर ली है। मार्नस लाबुशेन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर बढ़ चला है।

AUS vs WI 1st Test Day 1 Highlights: आस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (नाबाद 154 रन) के शतक के दम पर बुधवार को यहां दो मैचों की सीरीज के पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 293 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ाये। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया के लिये दिन का खेल समाप्त होने तक लाबुशेन 154 रन और स्टीवन स्मिथ 59 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उस्मान ख्वाजा ने भी 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Marnus_Labuschagne_AP

मार्नस लाबुशेन ने जड़ा शतक (AP)

ऑस्ट्रेलिया ने भले ही चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (05) का विकेट गंवा दिया लेकिन इसका उसकी पारी पर खास असर नहीं दिखा। वार्नर को जेडन सील्स ने बोल्ड किया। ख्वाजा (65 रन) और लाबुशेन (16 चौके, एक छक्का) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिये 142 रन की साझेदारी निभाकर अच्छी नींव रखी। ख्वाजा को काइल मेयर्स ने खूबसूरत गेंद पर अपना शिकार बनाया जो इसे खेलने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए।

End of Feed