AUS vs SL, टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाईलाइट्स: करो या मरो मैच में हारा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंक ने 8 विकेट से हराया
AUS VS SL T20 World Cup 2026 Highlights (ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टी 20 वर्ल्ड कप आज के मैच हाईलाइट्स) Australia vs Sri Lanka Live streaming, Scorecard, Weather Pitch Report, Toss Time and Playing 11 Live Updates in Hindi: पल्लेकेले में करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। श्रीलंका ने निसंका के ऐतिहासिक शतक की बदौलत 182 रन चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। निसंका ने नाबाद शतक जड़ा।
AUS vs SL, टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाईलाइट्स: करो या मरो मैच में हारा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंक ने 8 विकेट से हराया
टॉस गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। मिचेल मार्श की वापसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने तेज अर्धशतक जड़ा। पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 104 रन की साझेदारी हुई। हेमंथा ने ट्रेविस हेड का विकेट निकाल कर श्रीलंका को वापसी का मौका दिया। इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स ने शिंकजा कसा।
हेमंथा ने ही मिचेल मार्श को भी पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सका। चमीरा और हेमंथा ने मिलकर पांच विकेट निकाले। आखिरी के पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 30 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। आखिरी ओवर में दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
181 रन के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हुए। यहां से पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने 66 गेंद पर 97 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। इसी दौरान मेंडिस ने इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं दूसरे छोर से निसंका ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। मेंडिस 51 रन बनाकर आउट हुए। पवन रथनायके ने निसंका के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद पर नाबाद 79 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की ताबूत में एक और किल ठोक दी।
निसंका ने 52 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट चटकाए। इस जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर होने की दहलीज पर आ खड़ी हुई है।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनोली, एक्जेवियर बर्टलेट, नॉथन एलिस, एडम जंपा
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना
Australia Vs Sri Lanka मैच के लाइव अपडेट्स यहां देखें-
Australia Vs Sri Lanka live score: कुसल और निसंका का अर्धशतक
Australia Vs Sri Lanka live score: श्रीलंका के नाम रहा पावरप्ले
Australia Vs Sri Lanka live score: 181 रन सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी
Australia Vs Sri Lanka live score: विकेटों का पतन जारी
Australia Vs Sri Lanka live score: श्रीलंकाई स्पिनरों ने कराई वापसी
Australia Vs Sri Lanka live score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मार्श का अर्धशतक
Australia Vs Sri Lanka live score: हेड लौटे पवेलियन
9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 105/1
