AUS vs PAK Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे, बाबर की वापसी

AUS vs PAK 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को एमसीजी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम नए कप्तान मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में उतरेगी। बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की भी इस सीरीज में वापसी हुई।

AUS vs PAK 1st ODI Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर पाकिस्तान टीम का हौसला बुलंद है। नए कप्तान मोहम्मद रिजवान के लिए बतौर कप्तान खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका है। बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की वापसी से टीम निश्चित तौर पर मजबूत नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले लय हासिल करना चाहेगी। पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया अपनी परफेक्ट टीम के साथ उतरेगी और पाकिस्तान के लिए चुनौती आसान बिल्कुल नहीं रहने वाली।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (45)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

हेड टू हेड में कंगारुओं का पलड़ा भारी

अब तक दोनों टीम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 108 बार भिड़ चुकी है जिसमें से 70 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और केवल 34 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है और 3 मैच बिना किसी परिणाम के रहा है। लेकिन यह दौरा बिल्कुल अलग है क्योंकि पाकिस्तान टीम नए कप्तान और कोच के साथ उतरेगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed