एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला नेपाल और जापान के बीच खेला जाना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही मेजबान जापान का सफर एशियन गेम्स में खत्म हो गया। नेपाल, जिसने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराकर उलटफेर किया था, उसने एक बार फिर बल्ले से कमाल किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप जोरा और लोकेश बाम के अर्धशतकीय पारी के दम पर 15 ओवर के अंत तक 149/4 बनया था जब बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। इस ग्रुप में नेपाल ने 3 प्वाइंट के साथ टॉप पर फिनिश किया। नंबर दो पर अफगानिस्तान की टीम रही जिसने 2 मैच में दो प्वाइंट के साथ फिनिश किया।
एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल (साभार-X)
ग्रुप बी से मलेशिया-हांगकांग ने किया क्वालीफाई
ग्रुप बी में आखिरी मुकाबला मलेशिया और ओमान के बीच खेला जाना था जो बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। इस मैच के रद्द हो जाने के बाद मलेशिया और हांगकांग की टीम ने ग्रुप बी से क्वालीफाई कर लिया है। इस ग्रुप से ओमान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं और अब क्वार्टर फाइनल के लिए टीमों की सूची तय हो गई है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-विमेंस के बाद अब मेंस कबड्डी में भी भारत ने जीता गोल्ड मेडल, रिकॉर्ड 9वीं बार बनी चैंपियन
एशियाई गेम्स क्वार्टर फाइनल लाइन-अप
पाकिस्तान बनाम हांगकांग - 28 सितंबर
भारत बनाम अफगानिस्तान - 28 सितंबर
श्रीलंका बनाम नेपाल - 29 सितंबर
बांग्लादेश बनाम मलेशिया - 29 सितंबर
सेमीफाइनल मुकाबला एक अक्टूबर को जबकि ब्रोंज और गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे।
