एशियन गेम्स में नेपाल क्रिकेट टीम ने किया बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से दी पटखनी

Asian Games 2026, Nepal vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम ने ग्रुप A के चौथे मुकाबले में मजबूत मानी जा रही अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

Asian Games 2026, Nepal vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। ग्रुप A के चौथे मुकाबले में नेपाल ने मजबूत मानी जा रही अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। यह T20I क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ नेपाल की सिर्फ दूसरी जीत है। कोरोकी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन में खेले गए इस मुकाबले में नेपाल के गेंदबाजों ने जीत की नींव रखी। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 102/7 के स्कोर पर रोक दिया।

Nepal ICC

नेपाल ने अफगानिस्तान को हराया (फोटो साभार- ICC)

अफगानिस्तान की टीम 102 रनों पर आउट

अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नेपाल के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में शिकंजा कसा और अफगानिस्तान की रन गति को पूरी तरह से रोक दिया। नेपाल के लिए कुशल भूरतल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट अपने नाम किए। नेपाल को जीत के लिए 103 रनों का टारगेट मिला। हालांकि, यह लक्ष्य छोटा लग रहा था, लेकिन यह पिच बिल्कुल भी आसान नहीं थी। नेपाल की शुरुआत भी खराब रही और दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गए।

End of Feed