Asian Games: गोल्ड बचाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरू की तैयारी, इनडोर नेट्स में जमकर बहाया पसीना

Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने पहले ही गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड जीता है।

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में अपना खिताब बचाने के लिए भारतीय पुरुष टीम ने कमर कस ली है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने इनडोर नेट सेशन में जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और अन्य खिलाड़ी बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे।

Team India (10)

भारतीय टीम ने बहाया पसीना (फोटो साभार- BCCI)

महिला टीम जीत चुकी है गोल्ड

भारतीय महिला टीम ने पहले ही गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड जीता है। पिछले साल हरमनप्रीत ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया था। अब बारी पुरुष टीम की है। पिछली बार हांगझोऊ 2022 एशियन गेम्स में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था। तब बारिश के कारण फाइनल धुल गया था और भारत हायर सीड होने के कारण चैंपियन बना था। उस टीम में कई खिलाड़ी थे जो बाद में टी20 वर्ल्ड कप विनर बने।

End of Feed