SL vs BAN Live Streaming: जानिए श्रीलंका और बांग्लादेश का रोमांचक मुकाबला कब और कैसे देख सकते हैं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 9, 2023, 11:04 AM IST

SL vs BAN Live Streaming: एशिया कप में सुपर फोर के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा। यदि आप इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो यह तरीका अपनाए।

SL vs BAN Live Streaming: एशिया कप में सुपर फोर का दौर जारी है। सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा। टूर्नामेंट के सुपर फोर में श्रीलंका मौजूदा सीजन में पहली बार उतरेगी, जबकि बांग्लादेश का यह दूसरा मुकाबला होगा। दोनों टीमें जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। श्रीलंका सुपर फोर में जीत का खाता खोलने, जबकि बांग्लादेश हार पर ब्रेक लगाने के साथ जीत का खाता खोलने उतरेगी। यदि आप इस रोमांचक मुकाबले का घर बैठे आनंद लेने चाहते हैं तो आपको कुछ अीम बातों के बारे में जान लेनी चाहिए।

कब खेला जाएगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच (Sri Lanka vs Bangladesh Asia Cup Super four Match Date)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच 9 सितंबर 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।

End of Feed