पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, अब इस देश में होगा टूर्नामेंट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2023, 01:26 AM IST

Asia cup 2023: पाकिस्तान की मेजबानी में इस साल एशिया कप होना है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। एसीसी ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एशिया कप को इस देश से बाहर ले जाने का फैसला किया। इसमें कई देशों का नाम चल रहा है।

Asia cup 2023: एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एशिया कप को इस देश से बाहर ले जाने का फैसला किया, क्योंकि पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के प्रस्ताव को सदस्य देशों ने खारिज कर दिया। सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक उमस भरी परिस्थितियों में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए श्रीलंका छह देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने के मामले में सबसे आगे है।

PCB, Asia Cup 2023, BCCI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम। (फोटो - पीसीबी मीडिया के ट्विटर से)

यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अनदेखी के बाद पाकिस्तान दो से 17 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगा या नहीं। बीसीसीआई द्वारा दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण भारतीय टीम को पड़ोसी देश में भेजने से इनकार करने के बाद पीसीबी को एक विकल्प का प्रस्ताव देने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीसीबी ने ‘हाईब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव दिया था जिसमें भारत अपने मैच यूएई में खेले जबकि पाकिस्तान अपने मैचों की मेजबानी घरेलू धरती पर करेगा।

End of Feed