Ashes 2023: लॉर्ड्स में मैच से पहले मैदान में घुसे प्रोटेस्टर, एक को जॉनी बेयर्स्टो ने संभाला वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2023, 06:26 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले दिन जस्ट स्टॉप आइल ग्रुप के इन्वॉयरमेंट प्रोटेस्टर्स मैदान में घुस गए। उनमें से एक को जॉनी बेयर्स्टो ने हैंडल करके दिवंगत एंड्रर्यू सायमंड्स की याद प्रशंसकों को दिला दी।

लंदन: इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन का खेल शुरू होने के समय ‘जस्ट स्टॉप आइल’ ग्रुप के दो प्रदर्शनकारी मैदान में घुस गए और करीब पांच मिनट तक खेल बाधित रहा। पर्यावरण के लिये काम कर रहे इन प्रदर्शनकारियों ने मैदान पर नारंगी पाउडर डालने की कोशिश की लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रोका।

Second Ashes Test Environment Protest

दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान एनवॉयरमेंट प्रोटेस्ट

बेयर्स्टो ने एक प्रदर्शनकारी को अकेले संभाला

इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयर्स्टो एक प्रदर्शनकारी को 50 मीटर तक ले गए और सीमा के पास सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया । दूसरे को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बाहर भेजा। बाद में बेयरस्टो इंग्लैंड के चेंजिंग रूम में गए क्योंकि उनके ऊपर पाउडर गिर गया था।

End of Feed