Ashes 2023: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पांचवां टेस्ट, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खड़ा किया बड़ा स्कोर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 29, 2023, 11:45 PM IST

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पहली पारी में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।

ओवल: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच की पहली पारी में 12 रन से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास 377 रन की बढ़त है। जेम्स एंडरसन 8 और स्टुअर्ट ब्रॉड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

England vs Australia Ashes 2023

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2023

इंग्लैंड ने फिर बनाए तेजी से रन

तीसरे दिन दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी रणनीति पर काबिज रहते हुए तेजी से रन बनाए। पहले विकेट के लिए बेन डकेट और जैक क्रॉले के बीच 17 ओवर में 79 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को मिचेल स्टार्क ने तोड़ा। डकेट 42 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर कैरी के हाथों लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान बेन स्टोक्स ने रनों की रफ्तार को जारी रखा। क्रॉले और स्टोक्स ने टीम को 140 रन के स्कोर तक पहुंचाया। 73 रन बनाकर क्रॉले पवेलियन लौट गए।

End of Feed