Ashes 2023: पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने की धमाकेदार शुरुआत, इंग्लैंड को सस्ते में समेटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 03:59 AM IST

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के ओवल में गुरुवार से शुरू हुआ पांचवें और आखिरी टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत की है। इंग्लैंड की पारी 283 रन पर समेटने के बाद मेहमान टीम ने 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं।

लंदन: तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के चार विकेट से इंग्लैंड को 283 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में एक विकेट पर 61 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का गंवाया जो क्रिस वोक्स की गेंद पर जैक क्राउली को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 222 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

Australia Cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

स्टार्क ने ढाया कहर, ब्रूक का बल्ला फिर चमका

End of Feed