Ashes 2023: बेयर्स्टो स्टंपिग विवाद पर ब्रेंडन मैकुलम के रिएक्शन से निराश हैं कंगारू कोच

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2023, 03:42 PM IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रर्यू मैकडोनल्ड ने एशेज टेस्ट की चौथी पारी में जॉनी बेयर्स्टो स्टंपिंग विवाद पर इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर की है।

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड को जॉनी बेयर्स्टो की विवादास्पद स्टंपिंग को लेकर इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम की टिप्पणियों से ‘निराशा’ हुई है। एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 43 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। मैकुलम में मैच के बाद बेयरस्टो की स्टंपिंग को लेकर हुए विवाद पर कहा कि इससे दोनों टीमों के संबंधों पर असर पड़ेगा।

Jonny Bairstow and Australia Cricket team

जॉनी बेयर्स्टो और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

लंच से आधे घंटे पहले कैमरून ग्रीन की बाउंसर पर झुक गए और दूसरे छोर पर कप्तान बेन स्टोक्स से मिलने के लिए क्रीज से बाहर आ गए। उन्हें लगा कि गेंद ‘डेड’ हो गई है। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने हालांकि गेंद विकेटों पर मार दी और ऑस्ट्रेलिया जश्न मनाने लगा। तीसरे अंपायर ने बेयरस्टो को आउट दिया गया। उन्होंने 10 रन बनाए।

End of Feed