Team India New Sponsor: टीम इंडिया को अपना नया स्पांसर मिल गया गया है। ड्रीम इलेवन के बाद सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर थी, कि अब टीम इंडिया की जर्सी का नया स्पांसर कौन होगा, अब इसका जवाब मिल गया है। बीसीसीआई ने आधाकिारिक तौर पर इसकी पुष्टी कर दी है। बीसीसीआई के अनुसार अपोलो टायर्स टीम इंडिया का नया स्पांसर होगा। सरकार द्वारा पेश किए गए नए कानून के तहत ड्रीम 11 सहित रियल मनी गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद बीसीसीआई को बीच में ही ड्रीम इलेवन से करार तोड़ना पड़ा था।
भारतीय टीम (साभार-ACC X)
लेकिन अब डील तय हो गई है। टीम इंडिया के साथ उनकी यह डील 579 करोड़ में हुई है। बीसीसीआई के अनुसार यह डील ढाई साल के लिए हुई है, जो साल 2028 में खत्म होगी। डील के अनुसार मेंस और विमेंस टीम की जर्सी पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपोला टायर्स का नाम रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया 121 बाइलेटरल और 21 आईसीसी मुकाबले खेलेगी। हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये का करार किया गया है, जो पहले की तुलना में ज्यादा है। ड्रीम इलेवन हर मैच के लिए बीसीसीआई को 4 करोड़ रुपया देता था।क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बाइलेटरल मैचों के लिए 3.5 करोड़ रुपये और विश्व कप के लिए 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस तय की है।
कैनवा और जेके सीमेंट्स को पछाड़ा
टीम इंडिया की इस स्पांसरशिप की रेस में कैनवा और जेके सीमेंट्स जैसी कंपनिया थी, लेकिन बाजी मारी गुड़गांव स्थित कंपनी अपोलो टायर्स ने जिसने कैनवा से 35 करोड़ की ज्यादा बोली लगाई। तीसरे नंबर पर जेके सीमेंट्स थी, जिससे इसके लिए 544 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप में बिना किसी स्पांसर के खेल रही है। इसके अलावा भारतीय महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज बिना किसी स्पांसर के खेल रही थी।
