अनिल कुंबले ने दिया सुझाव, भारतीय क्रिकेट में सुधार लाना है तो उठाया जाए ये कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 02:42 PM IST

Anil Kumble's suggestion for different teams for different formats: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, कोच व महान स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट में सुधार और प्रदर्शन में निरंतरता के लिए एक बड़ा सुझाव दिया है। वो टेस्ट और सीमित ओवर क्रिकेट के लिए अलग-अलग टीमों के पक्ष में हैं।

भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए सीमित ओवरों और टेस्ट प्रारूप की पूरी तरह से भिन्न टीम होनी चाहिए। इंग्लैंड की वनडे और टी20 में सफलता के बाद सफेद गेंद और लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट के लिए अलग-अलग टीम रखने की चर्चा शुरू हो गई है।

ANIL_KUMBLE

अनिल कुंबले

कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा,‘‘ निश्चित तौर पर आपको अलग-अलग टीमों की जरूरत पड़ेगी। आपको टी20 विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड की इस टीम ने दिखाया है और यहां तक की पिछली बार के टी20 विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी साबित किया है कि आपके पास अधिक से अधिक ऑलराउंडर होने चाहिए। आप उनके बल्लेबाजी क्रम पर गौर करिए।’’

End of Feed