CoE में चली अनिल कुंबले की स्पेशल मास्टर क्लास, देश के युवा गेंदबाजों को दिया स्पिन का गुरुमंत्र

Anil Kumble: बीसीसीआई पिछले दो साल से CoE को सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं, बल्कि टैलेंट फैक्ट्री के तौर पर विकसित कर रहा है। तेज गेंदबाजों के लिए पहले ही MRF और NCA में कैंप होते रहे हैं। वहीं स्पिनर्स के लिए ऐसा स्ट्रक्चर्ड प्रोग्राम पहली बार शुरू हुआ है।

Anil Kumble: बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में दो दिन तक स्पिन का महाकुंभ चला। भारत के सबसे महान मैच विनर अनिल कुंबले ने देश के टारगेटेड और इमर्जिंग स्पिनर्स को स्पिन का गुरुमंत्र दिया। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर इस मास्टरक्लास की तस्वीरें और जानकारी शेयर की। बोर्ड ने लिखा, "इस महीने की शुरुआत में टारगेटेड और इमर्जिंग स्पिनर्स ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक मिस्टर अनिल कुंबले के साथ 2 दिन की मास्टरक्लास बिताई। खिलाड़ियों को लीजेंड से यह सुनने का सौभाग्य मिला कि एलिट लेवल पर सफल होने के लिए क्या चाहिए और मिस्टर कुंबले ने उनके खेल के बारीक पहलुओं पर काम किया।"

Anil Kumble (1)

CoE में अनिल कुंबले की मास्टर क्लास (फोटो साभार- BCCI)

इस मास्टरक्लास का क्या था मकसद?

बीसीसीआई पिछले दो साल से CoE को सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं, बल्कि टैलेंट फैक्ट्री के तौर पर विकसित कर रहा है। तेज गेंदबाजों के लिए पहले ही MRF और NCA में कैंप होते रहे हैं। वहीं स्पिनर्स के लिए ऐसा स्ट्रक्चर्ड प्रोग्राम पहली बार शुरू हुआ है। इसमें रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, अंडर-19 और इंडिया ए में अच्छा करने वाले 12 से 15 युवा स्पिनर्स को चुना गया। इनमें लेग स्पिनर, ऑफ स्पिनर और लेफ्ट आर्म स्पिनर तीनों शामिल थे। इस प्रोग्राम का मकसद अश्विन के टेस्ट से रिटायरमेंट और जडेजा के करियर के आखिरी फेज में होने के बाद अगली पीढ़ी को तैयार करना था।

End of Feed