IND vs WI 2nd T20 Preview: भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मुकाबला आज, इन ओवरों में हमारे बल्लेबाजों को देना होगा ध्यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 6, 2023, 05:50 AM IST

India vs West indies 2nd T20 Preview: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 6 अगस्त को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी संभलकर खेलने उतरेंगे। भारतीय टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरेगी। टीम इंडिया 5 टी20 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

India vs West indies 2nd T20 Preview: पहला मैच गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में भारतीय टीम जब पांच मैचों की सीरीज में बराबरी के लक्ष्य के साथ उतरेगी तो उसके नामी गिरामी आईपीएल सितारों की साख भी दाव पर लगी होगी। तारोबा में पहले मैच में वेस्टइंडीज ने चार रन से जीत दर्ज की थी। इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के मद्देनजर इस टी20 सीरीज का उतना औचित्य नहीं है लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत तौर पर और एक टीम के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

IND vs WI 2nd T20 Preview

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 प्रीव्यू।

इन दोनों के अलावा इशान किशन, शुभमन गिल और संजू सैमसन की नजरें भी वनडे विश्व कप पर है, लेकिन एशिया कप से पहले कुछ अच्छी पारियां खेलकर ये आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तिलक वर्मा (22 गेंद में 39 रन) को छोड़कर भारत का कोई भी आईपीएल स्टार प्रभावित नहीं कर सका। पांच टी20 मैच नौ दिन के भीतर तीन देशों (त्रिनिदाद और टोबैगो, गयाना और अमेरिका) में खेले जाने हैं लिहाजा हार्दिक, गिल, इशान, स्पिनर कुलदीप यादव को पर्याप्त आराम मिलना भी जरूरी है।

End of Feed