AFG vs BAN 1st ODI: राशिद खान-अजमतउल्लाह उमरजई चमके, अफगानिस्तान ने पहले वनडे में बांग्लादेश को दी 5 विकेट से मात

अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीन मैच की वनडे सीरीज के अबुधाबी में खेले गए पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जानिए कैसा है मैच के पल पल का हाल?

अबुधाबी: बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के फॉर्म को वनडे सीरीज के अबुधाबी में खेले गए पहले मुकाबले में जारी रखने में नाकाम रही। बांग्लादेश को तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश की टीम अजमतउल्लाह उमरजई और राशिद खान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 48.5 ओवर मं 221 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 222 रन के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज , रहमत शाह की अर्धशतकीय और अजमतउल्लाह उमरजई की 44 गेंद में 40 रन की पारी की बदौलत 47.1 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। उमरजई को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Afghanistan Cricket team

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ACB Media X)

गुरबाज-जादरान ने दी अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत

जीत के लिए मिले 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने तेजी से पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दसवे ओवर की तीसरी गेंद पर जादरान 23(25) रन बनाकर तनवीर इस्लाम की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। 52 के स्कोर पर अफगानिस्तान को पहला झटका लगा। इसके कुछ देर बाद सादिकुल्लाह अटल को तंजीम हसन साकिब ने चलता कर दिया।

End of Feed