पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 7, 2023, 12:21 AM IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला है मौका?

काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए मजबूत टीम का अफगानिस्तान ने चयन किया है। हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली टीम में स्पिनर नूर अहमद ने वापसी हुई है।

Afghanistan Cricket team

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

नूर की वापसी की वजह से बांए हाथ के युवा स्पिनर जिया उर रहमान अकबर का पत्ता टीम से कट गया है। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। टेस्ट टीम के साथ जुड़े रहे लेग स्पिनर इजहारउलहक नावेद को भी मौका नहीं मिला है। इसके अलावा टीम में नियमित तौर पर रहने वाले सभी खिलाड़ी शामिल हैं। कोर टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राशिद खान स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा संभालेंगे। वो पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन सकते हैं।

End of Feed