AFG vs SA 3rd ODI Pitch Report, Weather: अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका तीसरे ODI की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AFG vs SA 3rd ODI Pitch Report And Sharjah Weather Forecast In Hindi: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज रविवार 22 सितंबर, 2024 को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और शारजाह के मौसम का ताजा हाल क्या कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला आज
  • शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा लगातार मैच
  • अफगानिस्तान ने 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है सीरीज

AFG (Afghanistan) vs SA (South Africa) 3rd ODI Pitch Report And Sharjah Weather Forecast: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। अफगानिस्तान ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम करके दक्षिण अफ्रीका को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पटखनी देकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला आज रविवार(21 सितंबर, 2024) को शारजाह के मैदान पर ही खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान टेम्बा बावूमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतउल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में हैं।

AFG vs SA 3rd ODI Pitch and Weather Report

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे पिच और वेदर रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: (AFG vs SA Head to Head in ODI)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का वनडे में अबतक 4 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 2 मैच में दक्षिण अफ्रीका और 2 में अफगानिस्तान को जीत मिली है। सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 4 विकेट से और दूसरे मुकाबले में 177 रन के अंतर से जीत दर्ज की और तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। ऐसे में तीसरे वनडे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर दिखने वाली है जहां मेजबान अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका का सीरीज में सूपड़ा साफ करना चाहेगा वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी साख बचाने इस मुकाबले में उतरेगी।

End of Feed