AFG vs BAN, Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI Match Live telecast Online: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसी जीत के साथ टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बांग्लादेश की टीम 34.3 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI Match Date)
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार (09 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI Match Venue)
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI Match Time)
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 3.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 3 PM बजे होगा।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI Match On Tv)
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI Match Live Streaming)
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
बांग्लादेश: 143 रन (34.3 ओवर में ऑलआउट)
