क्रिकेट

IPL 2026 RCB: अदार पूनावाला ने दिए आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने के संकेत, सोशल मीडिया में किया क्रिप्टिक पोस्ट

सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने के संकेत अपने एक्स(ट्वीट) के जरिए दिए हैं। जानिए क्या है उनके क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब?

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(फोटो क्रेडिट RCB X)

बेंगलुरू:

भारत की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में हिस्सेदारी खरीदने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूनावाला साल 2025 की आईपीएल चैंपियन आरसीबी में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। इन अटकलों पर पूनावाला ने अपने एक एक्स(ट्वीट) मैसेज के जरिए मुहर लगा दी है। बुधवार को अदार पूरावाला ने ट्वीट करके कहा, 'सही मूल्यांकन पर, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू एक बेहतरीन टीम है...'।

वेल्यूएशन को लेकर फंसा है पेंच

साल 2025 में हुलिहान लोके ने आईपीएल ब्रांड वैल्यू की रिपोर्ट में आरसीबी की कीमत 269 मिलियन डॉलर (लगभग 24 अरब रुपये) आंकी थी। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा था कि आरसीबी की मौजूदा वैल्यू 2 बिलियन डॉलर(177 अरब रुपये) हो सकती है। जो पूर्व आकलन से कहीं ज्यादा है। ऐसे में खरीदारी में टीम के वेल्यूएशन को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड(USL) के पास है मलिकाना हक

वर्तमान में आरसीबी का मलिकाना हक यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड(USL) के पास है। जो कि लंदन बेस्ड कंपनी डिएगो की सब्सीडरी है। साल 2008 में आरसीबी को विजय माल्या ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीदा था। उस वक्त यह लीग की मुंबई इंडियन्स के बाद दूसरी सबसे बड़ी टीम था। साल 2016 में विजय माल्या से यूएसएल ने आरसीबी का मलिकाना हक अपने नाम कर लिया था। आरसीबी अब Diageo PLC के तहत यूएसएल के पूर्ण स्वामित्व में है। जिसके साथ आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए अदार पूनावाला की चर्चा हो रही है।

बीसीएस में यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने दाखिल किया जवाब

यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आरसीबी की हिस्सेदारी बेचने के संबंध में चल रही अफवाहों के बारे में जवाब दाखिल किया है। कंपनी ने बीएसई को बताया है कि वो बाजार में चल रही अफवाहों पर किसी तरह का जवाब नहीं देना चाहती है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article