36 दिन बाद दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज को मिली राहत, रेप मामले में कोर्ट ने दी जमानत

बंगाल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप और धमकाने के आरोप में 36 दिन हिरासत में रहने के बाद जमानत मिल गई। 11 अगस्त को गिरफ्तार किए गए पोरेल पर कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने आरोप लगाया था कि उनका रिश्ता तब खत्म हुआ, जब पोरेल ने इसे मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस पूरे मामले के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को लगातार नकारा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप और आपराधिक धमकी के एक मामले में एक महीने से ज्यादा समय तक हिरासत में रहने के बाद जमानत दे दी है। ABP आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक, पोरेल को चिनसुराह कोर्ट ने जमानत दी है। IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पोरेल को कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह लगभग साढ़े तीन साल से पोरेल के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

Abishek Porel

अभिषेक पोरेल को मिली जमानत। फाइल फोटो

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान वे साथ में विदेश गए थे, लेकिन बाद में पोरेल ने रिश्ते से इनकार कर दिया, जिसके कारण उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा। उनकी शिकायत 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले दोनों के बीच हुए एक झगड़े का भी जिक्र किया, जिसमें पुलिस को दखल देना पड़ा था। हालांकि, उनके बयान के अनुसार उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

End of Feed