टूट गया आंद्रे रसेल का टी20 रिकॉर्ड, अभिषेक ने बना दिया नया कीर्तिमान

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने पहले ही ओवर में छक्का जड़कर यह कारनामा अपने नाम किया।

अभिषेक शर्मा जब भी बैटिंग करने उतरते हैं कुछ ना कुछ नया जरूर करते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी अभिषेक के सामने आंद्रे रसेल का सबसे तेज 6,000 टी20 रन का रिकॉर्ड था जो उन्होंने तोड़ दिया। अभिषेक ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जैसे ही फजहलक फारूखी की गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 6,000 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया। इतना ही नहीं अभिषेक ने सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को भी पीछे छोड़ दिया।

abhishek sharma

अभिषेक शर्मा और आंद्रे रसेल (साभार-X)

अभिषेक ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड

अभिषेक ने गेंद के लिहाज से सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनाने के मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया। रसेल ने इस जादूई आंकड़े के लिए 3,550 गेंद खेली थी, जबकि अभिषेक ने यह कारनामा केवल 3,420 गेंद में पूरा कर लिया। उन्होंने रसेल की तुलना में 130 गेंद पहले यह आंकड़ा पूरा कर लिया। हालांकि, वह सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनने से चूक गए। यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम है। एलन ने 3,386 गेंद में यह आंकड़ा हासिल किया था।

End of Feed