IND vs PAK: 'लप्पेबाज' हैं अभिषेक शर्मा, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पाक गेंदबाज ने उड़ाया मजाक

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मैदान के बाहर जुबानी जंग तेज हो गई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर विवादित बयान दिया है। कभी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के टॉप ऑर्डर को अपना शिकार बनाने वाले इस गेंदबाज ने अभिषेक को लप्पेबाज कहा है।

IND vs PAK: रिकॉर्ड चाहे जो भी कहे लेकिन जब भी भारत-पाकिस्तान की टीम किसी भी मंच पर भिड़ती है तो यह केवल खेल नहीं रह जाता। एक बार फिर तमाम जद्दोजहद के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली है। यह मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी एक बार फिर दोनों मुल्कों के फैंस के लिए संडे का गुलजार होना तय है। बीच मैदान खिलाड़ियों की तनातनी तो रविवार को होगा ही, लेकिन उससे पहले मैदान से बाहर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस क्रम में कभी पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज रहे मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर विवादित बयान दिया है।

abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा और मोहम्मद आमिर (साभार-X )

लप्पेबाज (Slogger) हैं अभिषेक शर्मा

End of Feed