KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा पर लगा दाग, अभद्र भाषा बोलने पर BCCI ने ठोका जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद की कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों की शानदार जीत के बावजूद, ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया। शर्मा ने लेवल 1 के इस अपराध को स्वीकार कर लिया, जो सनराइजर्स की 82 रनों की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी के दौरान हुआ था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बावजूद अभिषेक शर्मा गलत वजह से सुर्खियों में आ गए। इस ऑलराउंडर पर गुरुवार के मैच के दौरान अभद्र भाषा का यूज करने के चलते IPL आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना। फोटो- IPL

अभिषेक ने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। IPL नियमों के अनुसार, लेवल 1 के उल्लंघनों पर लिए गए फैसले अंतिम और बाध्यकारी होते हैं। हालांकि, बयान में घटना का सटीक विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह वही पल था जब अभिषेक विवादास्पद तरीके से आउट हो गए थे और काफी निराश थे।

End of Feed