Abhimanyu Easwaran: ईरानी कप 2024 में मुंबई के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेली गई शानदार पारी के दुर्भाग्यपूर्ण अंत के बाद अभिमन्यु ईश्वरन काफी निराश दिखे, वह दोहरे शतक से सिर्फ 9 रन दूर रह गए। ईश्वरन की 191 रन की पारी एक शानदार प्रयास था, खासकर तब जब शेष भारत को मुंबई के विशाल 537 रनों का पीछा करते हुए एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा। ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर ईश्वरन ने पारी को संभाला और शीर्ष क्रम के जल्दी ढह जाने के बावजूद शेष भारत को खेल में बनाए रखा।
रेस्ट ऑफ इंडिया के टॉप चार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ईशान किशन- जल्दी आउट हो गए, जिससे ईश्वरन और जुरेल को पारी को फिर से संवारना पड़ा। इन दोनों ने मिलकर 165 रनों की शानदार साझेदारी की और टीम की मुकाबले में वापस लाकर खड़ा कर दिया। ईश्वरन 200 रनों के और धुव जुरेल 100 रनों के करीब दिख रहे थे लेकिन अचानक पासा पलट गया।
अभिमन्यु ईश्वरन के हाथ लगी निराशा
ध्रुव जुरेल अपने शतक से चूक गए, 93 रन पर आउट हो गए, और कुछ ही देर बाद ईश्वरन की शानदार पारी 191 रन पर समाप्त हो गई। उनके आउट होने से मुंबई के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जिसमें शम्स मुलानी ने नायक की भूमिका निभाई। मुलानी दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिया।
सरफराज खान ने जड़ा था दोहरा शतक
बता दें कि अभिमन्यु भले ही दोहरे शतक से चूक गए हैं लेकिन इसी मैच में मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ दिया था। वे ईरानी कप में मुंबई की तरफ से डबल सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सरफराज ने इस सेंचुरी के बाद बताया कि उन्होंने भाई मुशीर से वादा किया था।
