ICC Women's T20 World Cup 2026: आलिया रियाज़ के शौहर की वजह से आई पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम के अंदर दरार, कोच-कप्तान के बीच भिड़े

पाकिस्तानी खिलाड़ी आलिया रियाज़ के शौहर की वजह से विमेंस टी20 विश्व कप में खऱाब प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान की टीम के अंदर दरार आ गई है।

लाहौर: इंग्लैंड में टी20 विश्व कप में मैदान पर लचर प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के बारे में खबरें आ रही है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन लेकिन सोशल और मुख्य मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्यायें चल रही हैं।

Fatima Sana and Wahab Riaz

कप्तान फातिमा सना और वहाब रियाज़ (फोटो क्रेडिट ICC Screenshot )

लगातार चार मैच गंवा चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान को मंगलवार को विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भी खाता नहीं खुला था। पिछले साल वनडे विश्व कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था।

End of Feed