India-A, Kenya Tour: अगर आपसे भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान का आपसे नाम पूछा जाए, तो आपके जेहन में सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम आएगा। वे भारतीय टीम के लिए सबसे सफल कप्तान रहे भी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के टॉप भी पहुंचा था। इसके अलावा वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और एमएस धोनी के पूर्व साथी आकाश चोपड़ा ने 2004 में अपने पहले दौरे के दौरान एमएस धोनी की एक अनसुनी कहानी साझा की।
एमएस धोनी। (फोटो- IPL/BCCI)
धोनी बोले- मैं आपके लिए भी गेंदबाजी करूंगा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी 2004 में भारत-ए टीम के साथ केन्या दौरे पर गए थे। इस दौरान टीम के स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक हुआ करते थे और धोनी को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में ले जाया गया था। इस दौरान नेट्स पर एमएस धोनी दिनेश कार्तिक के लिए गेंदबाजी कर रहे थे। यह नजारा देखने के बाद आकाश चोपड़ा ने कहा कि आप कार्तिक को क्यों गेंदबाजी कर रहे है? आपका उनसे सीधी भिड़ंत है। यदि वह अच्छा करता है तोआप टीम में नहीं खेलते हैं। आपको बल्लेबाजी या कीपिंग का अभ्यास करना चाहिए। गेंदबाजी क्यों? इस पर धोनी ने कहा था कि मुझे मत रोकिए। मैं गेंदबाजी करना चाहता हूं। अगर आप बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो मैं आपको भी गेंदबाजी करुंगा।
अगला आईपीएल भी खेलेंगे धोनी
41 साल के एमएस धोनी अभी भी विकेट के पीछे से मैच का रुख बदल देते हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में हराया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि, आईपीएल के दौरान चर्चा थी कि धोनी इस आईपीएल सीजन के बाद यहां से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्हेंने इशारे-इशारों में कह दिया कि वे अगले आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
