लखनऊ वर्सेज चेन्नई आज का आईपीएल मैच कहां होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 35वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (19 अप्रेल 2024) को मैच का आयोजन लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से होने वाली है। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj gaikwad) के हाथों में है।

LSG vs CSK veneu

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सीएसके (फोटो- BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और इसमें से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद लखनऊ को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में वे जीत के ट्रेक पर वापस आना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को 4 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके लगातार दो मैच जीतकर आ रही है वे जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे।

End of Feed