फीफा विश्व कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ पलों पर एक नजर

फाइनल के साथ ही फुटबॉल के महाकुंभ का समापन हो गया। विश्व कप में सैकड़ों शानदार क्षण देखने को मिले। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में 39 दिनों में खेले गए सभी 104 मैचों का आकलन करके यहां कुछ सर्वश्रेष्ठ पलों का जिक्र किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क, (एपी)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद अपना दूसरा .खिताब जीता। साल 2010 में स्पेन ने अपना पहला खिताब जीता था। फाइनल के साथ ही फुटबॉल के महाकुंभ का समापन हो गया। विश्व कप में सैकड़ों शानदार क्षण देखने को मिले। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में 39 दिनों में खेले गए सभी 104 मैचों का आकलन करके यहां कुछ सर्वश्रेष्ठ पलों का जिक्र किया जा रहा है।

FIFA 2026 best Moment

फीफा वर्ल्ड कप के बेस्ट मोमेंट। फोटो- AP

टूर्नामेंट का गोल

अर्जेंटीना और केप वर्दे के बीच तीन जुलाई को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में खेले गए राउंड ऑफ 32 के मैच में सिडनी लोपेज कैब्राल ने अतिरिक्त समय में गोल दागकर पिछली बार की चैंपियन टीम को चौंका दिया। टूर्नामेंट में 67वीं रैंकिंग पर काबिज केप वर्दे 103वें मिनट में 2-1 से पीछे चल रही थी, जब कैब्राल ने यानिक सेमेडो के लंबे पास को बाएं फ्लैंक के पास से अपने बाएं पैर से नियंत्रित किया और फिर पेनल्टी एरिया के ठीक अंदर से गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को पछाड़ते हुए गोल किया। यह अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका चौथा गोल था। अर्जेंटीना ने आत्मघाती गोल से जीत हासिल की थी।

End of Feed