Asian Games 2026: थोड़ी खुशी, थोड़े गम! पिछली बार से 22 मेडल कम, पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा भारत

जापान के आइची नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन मिला जुला रहा। भारत पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा। जानिए भारतीय खिलाड़ियों ने किन खेलों में खिलाड़ियों ने मचाया धमाल और किन खेलों में भारतीय दल के हाथ आई निराशा।

नागोया: भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं को आइची-नागोया एशियाई खेलों में एक कड़वी वास्तविकता का सामना करना पड़ा जहां पिछले हांगझोउ खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद एक और बड़ी छलांग की उम्मीद थी लेकिन अभियान पदकों की संख्या में बड़ी गिरावट के साथ समाप्त हुआ। भारत ने कुल पदक तालिका में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा लेकिन इस बार उसके खाते में 85 पदक ही रह गए जिसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। यह पिछले एशियाई खेलों में हासिल किए गए 106 पदकों से 21 कम और स्वर्ण पदकों के मामले में सात कम है।

India in Asian Games 2026

आइची नागोया एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल

लगातार प्रगति बनाए रखना है कड़ी चुनौती

End of Feed