Asian Games 2026: पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हुई सात्विक-चिराग की जोड़ी, दूसरे दौर में पहुंची त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद

एशियाई खेलों की डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को शुक्रवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा के पहले ही दौर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है।

नागोया: गत चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को शुक्रवार को एशियाई खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष युगल के पहले दौर में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा लेकिन मिश्रित युगल में तनिशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने लगातार दो जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पूर्व विश्व नंबर एक सात्विक और चिराग ने पहला गेम 21-12 से जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन थाईलैंड के पक्कापोन तीरारत्साकुल और पीराचाई सुकफुन ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-19 से जीत लिया। थाईलैंड की जोड़ी ने निर्णायक गेम 21-14 से जीतकर एक घंटे आठ मिनट में भारतीय जोड़ी को बाहर कर दिया।

Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (फोटो क्रेडिट @thebharatarmy X)

त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीत के लिए बहाना पसीना

End of Feed