Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय दल की रवानगी से पहले ही हुए कई विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 18, 2023, 03:32 PM IST

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स 2023 का आगाज होने जा रहा है। यह 8 अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए आगामी दिनों में भारतीय दल रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले कई विवाद सुर्खियों में रहे। आइए भारतीय खेलों से जुड़े कुछ प्रमुख विवाद पर नजर डालते हैं।

Asian Games 2023: हांगझोउ में 23 सितंबर में शुरू हो रहे एशियाई खेलों से पहले कुश्ती में गहराया संकट सबसे बड़ा विवाद रहा और भारतीय दल की हांगझोउ रवानगी से पहले ही कई विवाद सुर्खियों में रहे। भारतीय दल एशियाई खेलों में सौ से अधिक पदक जीतने के इरादे से जा रहा है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत छह पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था। एशियाई खेलों से पहले भारतीय खेलों से जुड़े कुछ प्रमुख विवाद इस प्रकार हैं।

Indian Football Team

हांगझोउ रवाना होने से पहले भारतीय फुटबॉल टीम। (फोटो- Indian Football Team Twitter)

कुश्ती

यह खेल मैदान पर नहीं बल्कि मैदान के बाहर की गतिविधियों के लिये चर्चा में रहा। ओलंपिक पदक विजेता पूनिया और साक्षी मलिक के साथ 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट करीब दो महीने तक भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर धरने पर बैठे। इन्होंने सिंह पर सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे। खेल मंत्रालय ने महासंघ को भंग कर दिया और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा कठिन तदर्थ समिति को खेल की बागडोर सौंपी। यह समिति भी विवादों के घेरे में ही रही। पूनिया और विनेश को ट्रायल से छूट दे दी गई जिस पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खाप में दोफाड़ हो गई। विनेश के घायल होने से अंतिम पंघाल को मौका मिला है। पूनिया छूट मिलने के बाद किर्गीस्तान अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से चीन पहुंचेंगे।

End of Feed