Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय जोड़ी का दबदबा, मलेशिया को दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2023, 11:39 AM IST

Asian Games 2023: एशियप गेम्स के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। टूर्नामेंट में रिकर्व मिश्रित इवेंट में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर मलेशिश की टीम को शिकस्त दी और क्वार्टर फाइनल में जगह भी पक्की की।

Asian Games 2023: अतनु दास और अंकिता भकत की रिकर्व मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने तीन सेटों के मुकाबले में मलेशिया को हराकर एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय तीरंदाज तीन स्पर्धाओं रिकर्व मिश्रित, कंपाउंड मिश्रित और कंपाउंड पुरूष टीम के अंतिम आठ में पहुंच गए। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय कंपाउंड महिला टीम को क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला है।

Atanu Das, Ankita Bhakat, Asian Games 2023

अतनु दास और अंकिता भकत। (फोटो- India at Asian Games Twitter)

पांचवीं वरीयता प्राप्त दास और अंकिता ने मलेशिया के स्याकिरा बिंटी एम और मुहम्मद जरीफ स्याहिर बिन जोकेपेली को 39-38, 37- 36, 39-33 से हराया। मलेशिया की जोड़ी ने पहले सेट में तीन 10 स्कोर करके 2-0 की बढत बना ली थी। लेकिन भारत की अनुभवी जोड़ी ने दो 10 स्कोर करके वापसी की।

End of Feed