विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमेरिका ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, जानिए किस नंबर पर भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 11:29 PM IST

World Athletics Championships 2022 Medal Tally: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के समापन के बाद मेडल जीतने वाले देशों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमेरिका ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, जानिए किस नंबर पर भारत
Photo Credit: AP

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 समाप्त हो चुकी है, जिसका आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन और ओरेगोन में हुआ। यह चैंपियनशिप का 18वां संस्करण था। अमेरिका के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में जबरदस्त धमाल मचाया और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने कुल 33 पदक अपनी झोली में डाले। अमेरिका ने सबसे ज्यादा गोल्ड (13), सिल्वर (9) और ब्रॉन्ज (11) मेडल अपने नाम किए। वहीं, इथियोपिया 10 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। उसने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

इनका तीसरा, चौथा, पांचवां स्थान 

जमैका को फेहिरिस्त में तीसरा स्थान मिला। उसने टोटल 10 मेडल जीते लेकन वो गोल्ड में पिछड़ गया। जमैका ने 2 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। केन्या के खाते में भी 10 मेडल गए। केन्या ने 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। चीन 6 पदक के साथ पांचवें पर स्थान रहा। उसने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य हसिल किए। ऑस्ट्रेलिया की किस्मत ने काफी साथ दिया और वो कुल 3 मेडन जीतने के बावजूद छठे नंबर पर रहा। ऐसा ऑस्टेलिया के दो गोल्ड अपने नाम करने की वजह से हुआ। इसके अलावा, उसने एक ब्रॉन्ज जीता।

जानिए, किस नंबर पर रहा भारत

भारत ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में केवल एक मेडल जीता और उसे 33वीं रैंक मिली। भारत को एकमात्र मेडल जैवलिन इवेंट में नीरज चोपड़ा ने दिलाया। उन्होंने 88.13 मीटर दूर भाला फेंक कर ऐतिहासिक सिल्वर जीता। उन्होंने 19 साल बाद भारत को टूर्नामेंट में मेडल दिलाया और पदक का सूखा खत्म किया। यह भारत का चैंपियनशिप में केवल दूसरा मेडल है। इससे पहले, भारत को विश्व चैम्पियनशिप में पदक साल 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने जिताया था। उन्होंने तब पेरिस में लंबी कूद में कांस्य पर कब्जा किया। 

End of Article