Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम सुहास यथिराज ने जीता सिल्‍वर मेडल, फाइनल में प्रतिद्वंद्वी को दी कड़ी टक्‍कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 08:52 AM IST

Suhas Yathiraj wins silver medal in Tokyo Paralympics: भारत के पैरा शटलर सुहास यथिराज को फाइनल में फ्रांस के लुकास मजुर के हाथों कड़े मुकाबले में शिकस्‍त मिली। सुहास ने सिल्‍वर मेडल जीतकर देश का नाम रोश किया।

Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम सुहास यथिराज ने जीता सिल्‍वर मेडल, फाइनल में प्रतिद्वंद्वी को दी कड़ी टक्‍कर

टोक्‍यो: भारत के सुहास यथिराज रविवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास मजुर से करीबी मुकाबले में हार गये, जिससे उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया।

नोएडा के जिलाधिकारी 38 वर्षीय सुहास दो बार के विश्व चैम्पियन मजुर से 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-15 17-21 15-21 से हार गये। सुहास ग्रुप ए के क्वालीफाइंग में भी मजुर से हार गये थे, जिनके नाम यूरोपीय चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक हैं। इस तरह गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी भी बन गये हैं।

सुहास यथिराज के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट करके उनकी तारीफ की है।

End of Article