लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से PSG को 3-0 से मिली जीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 11:09 AM IST

PSG vs Toulouse, French Football League: फ्रेंच फुटबॉल लीग में पेरिस सेंट जर्मेन ने टोलोज के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इसमें स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का अहम योगदान रहा।

लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से PSG को 3-0 से मिली जीत

लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रांसीसी फुटबॉल चैंपियनशिप लीग वन के एक मैच में टोलोज पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की।

मेस्सी ने नेमार और काइलन एमबापे के लिए गोल बनाए। उन्होंने खेल के 37 मिनट में नेमार को खूबसूरत पास देकर पीएसजी का खाता खोलने में मदद की और इसके बाद एमबापे के गोल में भी सहायता की।

मेस्सी, एमबापे और नेमार की तिकड़ी ने पीएसजी के पांच मैचों में किए गए 21 गोल में से 15 गोल दागे हैं। पीएसजी, लेंस और मार्सिले तीनों के समान 13 अंक हैं। पीएसजी अपने इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों से गोल अंतर में आगे है। लेंस ने लोरिएंट को 5-2 से जबकि मार्सिले ने क्लेरमोंट को 1-0 से हराया।

End of Article