AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, संकट के दौर से गुजर रहा है भारतीय क्लब फुटबॉल, इसके लिए जिम्मेदार...

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे नस्वीकार किया है कि आईएसएल के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण क्लब फुटबॉल ‘संकट से गुजर रहा है’। उन्होंने लेकिन इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं माना है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने रविवार को स्वीकार किया कि देश की शीर्ष स्तरीय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण क्लब फुटबॉल ‘संकट से गुजर रहा है’ और इससे उबरने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। आईएसएल के आयोजक एफएसडीएल ने एआईएफएफ के साथ 2010 में किए एमआरए (मास्टर अधिकार करार) के नवीनीकरण को लेकर अनिश्चितता के कारण 11 जुलाई को 2025-26 सत्र को ‘स्थगित’ करने का फैसला किया था जिसके बाद तीन क्लबों ने या तो अपनी शीर्ष टीम का संचालन रोक दिया है या शीर्ष टीम के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के वेतन निलंबित कर दिए हैं।

Kalyan Chaubey

कल्याण चौबे(फोट क्रेडिट @kalyanchaubey X)

मौजूदा संकट के लिए हम जिम्मेदार नहीं

चौबे ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा,'यह सच है कि हम एक ऐसे संकट से गुजर रहे हैं जिसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। निहित स्वार्थों वाले कुछ स्वयंभू सुधारकों ने यह स्थिति पैदा की है। मुझे विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से हम सामूहिक रूप से इस संकट से उबर पाएंगे।' चौबे ने 11 आईएसएल क्लबों द्वारा भारतीय फुटबॉल की ‘मौजूदा स्थिति’ को उच्चतम न्यायालय के ध्यान में लाने के अनुरोध पर भी आश्चर्य व्यक्त किया जहां राष्ट्रीय महासंघ के संविधान से संबंधित एक मामला लंबित है।

End of Feed