मेसी की गैरमौजूदगी में इंटर मियामी की ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ करारी हार

Inter Miami Loses: इंटर मियामी को सुपरस्टार लियोनेल मेसी की अनुपस्थिति में मेजर लीग सॉकर फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा। मेसी दाहिने पैर में चोट लगने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए और मियामी को उनकी बड़ी कमी खली।

इंटर मियामी को सुपरस्टार लियोनेल मेसी की अनुपस्थिति में मेजर लीग सॉकर फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा। मेसी दाहिने पैर में चोट लगने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए और मियामी को उनकी बड़ी कमी खली। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में लगी थी। मेसी ने अपने क्लब के 23 मैचों में से 18 मैच में खेलते हुए 18 गोल किए हैं।

Inter Miami vs Orlando City

ऑरलैंडो सिटी ने इंटर मियामी को हराया

ऑरलैंडो सिटी की तरफ से लुइस मुरील ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया जबकि मार्टिन ओजेडा ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की।मुरील ने ओजेडा की मदद से दूसरे मिनट में गोल करके ऑरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई, जो केवल तीन मिनट तक कायम रही। यानिक ब्राइट ने अपने 40वें मैच में अपना पहला गोल करके इंटर मियामी को बराबरी पर ला दिया।

End of Feed