Biggest Shivling In The World: सिद्ध है बिहार के विराट रामायण मंदिर में स्थापित शिवलिंग, जानिए क्या हैं इस शिवलिंग की विशेषताएं

Ramayan Mandir Shivling Kyu Khas hai : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। 17 जनवरी को यहां दुनिया के विराट शिवलिंग की स्थापना हुई है। एक ही पत्थर से बने इस शिवलिंग को बेहद ही दुर्लभ और सिद्ध स्वरूप माना जा रहा है। इस एक विराट शिवलिंग में 1000 छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। आइए जानते हैं कि इस शिवलिंग की और क्या विशेषताएं हैं।

Ramayan Mandir Shivling Kyu Khas hai : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित विराट रामायण मंदिर एक बार फिर देश-दुनिया की नजरों में आ गया है। 17 जनवरी 2026 को यहां दुनिया के सबसे बड़े 33 फीट ऊंचे अखंड शिवलिंग की विधिवत स्थापना की गई। यह सिर्फ एक स्थापत्य उपलब्धि नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, आस्था और साधना का अद्भुत संगम है। ब्लैक ग्रेनाइट के एक ही पत्थर से निर्मित यह शिवलिंग अपनी भव्यता के साथ गहरे आध्यात्मिक अर्थ भी समेटे हुए है।

विराट शिवलिंग की क्या है खासियत

विराट शिवलिंग की क्या है खासियत?

बेहद विशेष है ये शिवलिंग

सनातन धर्म में शिवलिंग को सृष्टि की उत्पत्ति, संरक्षण और संहार के प्रतीक के रूप में माना जाता है। अखंड शिवलिंग का अर्थ है ऐसा शिवस्वरूप जो एक ही शिला से निर्मित हो, बिना किसी जोड़-तोड़ के हो। इसे पूर्णता, अखंड चेतना और अविच्छिन्न ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। विराट रामायण मंदिर में स्थापित यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है, जिसका वजन करीब 210 मीट्रिक टन है। एक ही पत्थर से बने होने के कारण इसे विशेष रूप से दुर्लभ और सिद्ध स्वरूप माना जा रहा है।

End of Feed