लिफ्ट में '4' की जगह 'F' क्यों? एशिया के इन देशों में चार नंबर को क्यों माना जाता है खौफनाक

4 Unlucky Number: एशिया के कई देशों में अंक 4 को अशुभ माना जाता है और इसकी जगह F का इस्तेलाम किया जाता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि अंक '4' को किन-किन देशों में अशुभ माना जाता है और क्यों। साथ ही आपको ये पता चलेगा कि नंबर '4' को किस देश के लोग शुभ मानते हैं।

4 Unlucky Number: भारत में अधिकतर लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं। वहीं, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों में अंक 4 को अशुभ माना जाता है। यहां पर लोगों के मन में 4 नंबर का इतना डर है कि वो चार नंबर का कमरा ही नहीं खरीदते हैं। साथ ही 4 फूल, 4 फल, 4 चॉकलेट और कोई भी गिफ्ट 4 नंबर में देने से बचते हैं। इसके अलावा लिफ्ट में '4' की जगह 'F' लिखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो चलिए जानें एशिया के कुछ देशों में चार नंबर को खौफनाक क्यों माना जाता है।

4 ko kyu mana jata hai ashubh, 4 unlucky number

नंबर 4 से इतना खौफ क्यों?

नंबर 4 से इतना खौफ क्यों?

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों में नंबर 4 को अशुभ मानने के पीछे का मुख्य कारण भाषा है। दरअसल, यहां पर नंबर '4' का उच्चारण 'मृत्यु' के समान होता है, जिसके कारण लोग इस अंक को बोलने से डरते हैं। जब भी कोई व्यक्ति कोरियाई भाषा में नंबर 4 का उच्चारण करता है तो ऐसा लगता है कि वो शब्द 'मौत' बोल रहा है। यहां 4 के लिए ‘सा’ शब्द का उच्चारण होता है, जो कि ‘मृत्यु’ के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द का भी उच्चारण है. माना जाता है कि 4 अंक से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करने से दुर्भाग्य अट्रैक्ट होता है, जिससे परेशानियां, बीमारियां या मौत करीब आती है।

'4' की जगह 'F' का किया जाता है इस्तेमाल

एशियाई के कई देशों में आपको अंक 4 की जगह 'F' लिखा हुआ दिख जाएगा। चार को अंग्रेजी में 'Fourth' कहते हैं, जिसके पहले अक्षर 'F' का ही यहां इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि लिफ्ट, घर-होटल के कमरों, अस्पतालों के वार्ड और ऊंची इमारतों के फ्लोर्स पर भी '4' की जगह 'F' लिखा जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मौत से 1 दिन पहले मिलते हैं ये 5 खतरनाक संकेत

जर्मनी में अंक 4 को माना जाता है शुभ

जर्मनी के लोग अंक 4 को भाग्य, सुख, समृद्धि, खुशहाली, संतुलन और समानता आदि का प्रतीक मानते हैं, जो कि चार पत्ती वाले तिपतिया घास से जुड़ा है। वहीं, अंक 13 को यहां के लोग अशुभ मानते हैं। खासकर, शुक्रवार के दिन पड़ने वाली 13 तारीख को ज्यादा अशुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End Article
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं...

End of Feed