Weekly Vrat Tyohar (17 to 23 April 2023): अक्षय तृतीया से दो दिन पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इस सप्ताह के सभी व्रत-त्योहारों की डेट

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 02:33 PM IST

Weekly Festivals List (Akshaya Tritiya, Vaishakh Amavasya, Eid Al Fitr, Parshuram Jayanti, Surya Grahan 2023 Date And Muhurat): इस सप्ताह है अक्षत तृतीया, परशुराम जयन्ती, शिवरात्रि, वैशाख अमावस्या, विनायक चतुर्थी और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023)। जानें सभी इवेंट की डेट और टाइमिंग।

Weekly Festivals List (Akshaya Tritiya, Vaishakh Amavasya, Eid Al Fitr, Parshuram Jayanti 2023 Date And Muhurat): इस सप्ताह की शुरुआत प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के साथ हो रही है। ये व्रत भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इसके बाद मासिक शिवरात्रि, दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2023), परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti 2023), अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023), ईद (Eid Al Fitr 2023), मासिक कार्तिगाई, विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2023) जैसे कई व्रत-त्योहार इस हफ्ते मनाए जाएंगे। इसके अलावा इस बीच सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) भी लगेगा। जो साल का पहला ग्रहण (Grahan 2023) होगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga 2023), त्रिपुष्कर योग (Tripushkar Yoga 2023), अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yoga 2023) और रवि योग (Ravi Yoga 2023) जैसे शुभ योग भी इस सप्ताह में पड़ेंगे। कुल मिलाकर ये पूरा हफ्ता व्रत-त्योहारों, अद्भुत घटनाओं और शुभ योगों से भरा रहेगा। यहां आप जानेंगे इस हफ्ते आने वाले सभी मुख्य इवेंट की डेट और टाइमिंग।

weekly vrat tyohar

Weekly Festivals Dates: अक्षय तृतीया, सूर्य ग्रहण, परशुराम जयन्ती, ईद, विनायक चतुर्थी और मासिक शिवरात्रि 2023 डेट

Weekly Festivals List 2023

डेटवारत्योहार/व्रत/इवेंयमुहूर्त/समयशुभ योग
17 अप्रैल 2023सोमवारप्रदोष व्रत 17 अप्रैल 03:46 PM से 18 अप्रैल 01:27
18 अप्रैल 2023 मंगलवारमासिक शिवरात्रि18 अप्रैल 01:27 PM से 19 अप्रैल 11:23 AM तकसर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन
19 अप्रैल 2023 बुधवारदर्श अमावस्या19 अप्रैल 11:23 AM से 20 अप्रैल 09:41 AM तक
20 अप्रैल 2023 गुरुवारवैशाख अमावस्या, सूर्य ग्रहणसूर्य ग्रहण समय 07:05 AM से 12:29 PMसर्वार्थ सिद्धि योग (05:51 AM से 11:11 PM)
21 अप्रैल 2023 शुक्रवारचन्द्र दर्शन चंद्रोदय 06:26
22 अप्रैल 2023 शनिवारअक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, ईद, मासिक कार्तिगाई, त्रेता युगअक्षय तृतीया 22 अप्रैल 07:49 AM से 23 अप्रैल 07:47 AM तकसर्वार्थ सिद्धि योग (11:24 PM से 05:48 AM, अप्रैल 23), अमृत सिद्धि योग (11:24 PM से 05:48 AM, अप्रैल 23), रवि योग (11:24 PM से 05:48 AM, अप्रैल 23),
23 अप्रैल 2023 रविवाररोहिणी व्रत, विनायक चतुर्थी, मातङ्गी जयन्तीचतुर्थी तिथि 23 अप्रैल 07:47 AM से 24 अप्रैल 08:24 AM तकरवि योग (05:48 AM से 12:27 AM, अप्रैल 24)

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat)

अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन शनिवार को है। अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:49 से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा। तृतीया तिथि प्रारम्भ 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07:49 बजे से और तृतीया तिथि की समाप्ति 23 अप्रैल 2023 को सुबह 07:47 बजे तक। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 07:49 बजे से अगले दिन सुबह 05:48 बजे तक है।

End of Feed