Surya Grahan 2023 Live Stream: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का हुआ समापन, जानें ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या काम करना चाहिए
Surya Grahan 2023 Live Stream: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का हुआ समापन, जानें ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या काम करना चाहिए
Surya Grahan 2023 LIVE Streaming Online Link: Watch Here
क्या होता है कंकणाकृति सूर्यग्रहण? (What Is Kankanakriti Solar Eclipse?) स्वाभाविक है कि आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर कंकणाकृति सूर्यग्रहण होता क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंकणाकृति सूर्यग्रहण कई सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है। ये पहले कुंडलाकार सूर्य ग्रहण (Kundlakar Surya Grahan) के रूप में शुरू होता है और फिर धीरे-धीरे पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस से एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) के रूप में आ जाता है। इस तरह के सूर्य ग्रहण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Solar Eclipse) और संकर सूर्य ग्रहण (Sankar Surya Grahan) भी कहते हैं।
सूर्य ग्रहण 2023 समय (Surya Grahan 2023 Time): आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो चुकी है। पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 7 मिनट से होगी। अधिकतम संकर सूर्य ग्रहण 9 बजकर 46 मिनट पर दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण की समाप्ति सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर होगी और आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्ति होगा। यानी ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के तुरंत बाद करें ये काम
सूर्य ग्रहण 2023 के सूतक काल में क्या क्या करना है
सूतक काल में आप संकल्प लेकर कोई विशेष दान कर सकते हैं।
सूतक काल के समाप्त होते ही तुरंत स्नान करके निवृत्त हो जाएं और शुद्ध होने के बाद ईश्वर की पूजा करें।
सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान आपको भगवान सूर्य देव के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के सूतक काल जैसे ही समाप्त हो सर्वप्रथम पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का भी शुद्धीकरण करें।
सूतक काल लगने से पूर्व ही आपको जल, घी, दूध, अचार आदि पदार्थों में कुशा अथवा तुलसी पत्र रख देना चाहिए।
सूतक काल के दौरान आप योगाभ्यास कर सकते हैं।
सूतक काल में आप ध्यान लगा सकते हैं अथवा ईश्वर का भजन कर सकते हैं।
When Is Net Solar Eclipse 2023: अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खा सकते हैं?
Hybrid Surya Grahan 2023: कुछ ऐसा दिखाई देगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण के दौरान श्री सूर्य अष्टकम का करें पाठ
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर ।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोSस्तु ते ॥1॥
सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजम् ।
श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥2॥
लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥3॥
त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥4॥
बृंहितं तेज:पु़ञ्जं च वायुमाकाशमेव च ।
प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥5॥
बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम् ।
एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥6॥
तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज:प्रदीपनम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥7॥
तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥8॥
इति श्रीशिवप्रोक्तं सूर्याष्टकं सम्पूर्णम् ।
सूर्याष्टकं पठेन्नित्यं ग्रहपीडा प्रणाशनम् ।
अपुत्रो लभते पुत्रं दारिद्रो धनवान् भवेत् ॥
अमिषं मधुपानं च यः करोति रवेर्दिने ।
सप्तजन्मभवेत् रोगि जन्मजन्म दरिद्रता ॥
स्त्री-तैल-मधु-मांसानि ये त्यजन्ति रवेर्दिने ।
न व्याधि शोक दारिद्र्यं सूर्य लोकं च गच्छति ॥
Surya Grahan Live कैसे देखें
गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं? (What Should Pregnant Women Do And What Not To Do During Solar Eclipse?)
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही ग्रहण के समय घर से बाहर निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं सूर्यग्रहण के समय भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करें। मान्यता है कि इससे बच्चा शारीरिक दोष के साथ पैदा होता है।
- ज्योतिषियों अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को केवल दुर्वा घास के बिस्तर पर बैठना चाहिए और संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण लाइव
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कब लगेगा
Solar Eclipse 2023: संकरित सूर्यग्रहण के ज्योतिषीय समीकरण
Surya Grahan 2023 Timing: सूर्य ग्रहण कहां कितने बजे देगा दिखाई
- मुंबई20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- दिल्ली20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- नोएडा20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- बेंगलुरु20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- चेन्नई20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- अहमदाबाद20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- हैदराबाद20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
- कोलकाता20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
