ज्योतिषी चिराग दारूवाला
साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक
Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 13-19 मार्च 2023: नया सप्ताह चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से विशाखा नक्षत्र में शुरू हो रहा है। इस सप्ताह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही यानी 13 मार्च को मंगल मिथुन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। वहीं 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 मार्च को बुध का राशि परिवर्तन होगा।
इस सप्ताह मीन राशि में सूर्य और बुध की युति होगी। इस युति से भी सभी राशियां प्रभावित होंगे। जानिए ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से किन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope, 13-19 March 2023 (साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मार्च 2023)
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह करियर के मामले में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कठिन मेहनत से आप सफलता हासिल कर लेंगे। धैर्य बनाकर रखें आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। बचत करें और समझदारी से खर्च करें। मेष राशि के जातकों को सप्ताह में दांत, आंख और पैरों में दर्द हो सकता है। सप्ताह के शुरुआत में संपत्ति में वृद्धि होने के चांस हैं।किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह किसी अध्यात्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं यह आपको खुशी देगा। प्रमोशन के चांस है। अपने काम की ओर इस सप्ताह पूरा ध्यान दें आप कड़ी मेहनत से सफलता जल्दी ही हासिल कर लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। पारिवारिक संबंधों में एकता का अभाव हो सकता है जो आपको परेशान करेगा। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपको कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे करियर के मामले में थोड़ी समस्या हो सकती है इस सप्ताह नौकरी में उतार-चढ़ाव होगा धन का आगमन होगा लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें । परिवार और दोस्तों के साथ इस सप्ताह कुछ अनबन हो सकती हैं कुछ लोगों को संतान से समस्याएं हो सकती हैं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका उत्साह थोड़ा फीका रहेगा । आप अपने काम को लेकर चिंता कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम ध्यान से करें आपसे गलती हो सकती है । इस सप्ताह धन की हानि आपकी हो सकती है। परिवार पर ध्यान दें और भाई बहन के साथ मधुर संबंध बनाने की कोशिश करें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है इस सप्ताह अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी यात्रा पर जा सकते है।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
अपने कार्य को अच्छे से करने के लिए सप्ताह की शुरुआत में योजना बना लें इसके परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम कर सकते हैं। करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है लेकिन, इसे सप्ताह के अंत में संभाल लेंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।परिवार में सभी मिलजुलकर रहेंगे। ठंडी चीज़ों के सेवन से बचे यह आपको बीमारी कर सकती हैं।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह काम से छुट्टी लेकर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह आपको मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखेगा।काम पर गलतियां करने से बचें भावनात्मक नही व्यवहारिक होकर काम करें। इस सप्ताह आपके खर्चें बढ़ सकते हैं, बेवजह खर्च करने से बचें । परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे ,लेकिन भाई बहन के साथ कुछ अनबन हो सकी है जो आपको परेशानी में डाल देगी। खान पान का ध्यान रखें गले में खराश या वायरल हो सकता है ।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
यह हफ्ता गतिविधियों से भरा हुआ होगा। विदेश जाने का प्लान बन सकता है । सफल होने की उम्मीद है इस सप्ताह आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिवार के सदस्यों से बोलते हुए सावधानी बरतें। लाभ कमाने के लिए अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है । इस सप्ताह आपका खर्चा बढ़ेगा । रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
इस सप्ताह किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वर्तमान स्थिति में नौकरी में वृद्धि हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों का झुकाव स्थिरता और अध्यात्मिक रुचि की ओर होगा।विदेश यात्रा सफल होगी स्टॉक में निवेश करने का समय अच्छा है। आपकी सकारात्मक सोच से व्यावसाय में सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको सामान्य रूप से चीजों के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है इस सप्ताह आपका कार्य अत्यधिक हो सकता है धनु राशि के जातकों को अपने वरिष्ठ हो से सलाह लेनी चाहिए इससे आपको अपने काम में मार्गदर्शन मिलेगा आर्थिक स्थिति पर जहां आए अधिक होगी वहां खर्चे भी बढ़ेंगे परिवार पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है इस सप्ताह आपको पाचन संबंधी समस्याएं और पैरों में दर्द होने की संभावना है। बच्चों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आपका ध्यान पूजा पाठ में ज्यादा रहेगा। मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको काम में तरक्की मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने दृढ़ संकल्प से आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर लेंगे। कुछ खर्चों के साथ-साथ आर्थिक मुनाफा होगा पारिवारिक माहौल बेहतर और सुखद रहेगा । स्वास्थ्य आपका इस सप्ताह ठीक रहेगा।अपने रचनात्मक दृष्टिकोण से कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। लोन चुकाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में विदेशी यात्रा के योग बन सकते हैं।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण से आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वित्तीय लाभ हो सकता है, स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इस सप्ताह संपत्ति, वाहन, गहनें में निवेश करने से बचें ।इस सप्ताह कार्य अधिक रहेगा जिसके कारण तनाव में रह सकते हैं। धन संबंधी मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक संबंध बेहतर रहेगें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आराम करें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर स्थिति थोड़ी मुश्किल हो सकती है जिससे आप तनाव में आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के अंत में इसे सुलझा लेंगे। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। इस सप्ताह आय अच्छी रहेगी। सेहत के लिए खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह काम ज्यादा रहेगा इससे आपको स्ट्रेस हो सकता है ।इससे बचने के लिए ध्यान लगाएं। कमर दर्द हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। इस सप्ताह अपने गुस्से को नियंत्रित रखें।
