Weekly Horoscope 21 To 27 September 2026: सितंबर के इस सप्ताह की शुरुआत में शुक्र तुला राशि, चंद्रमा धनु राशि, राहु कुंभ राशि, शनि मीन राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, केतु सिंह राशि तथा सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। तुला राशि में शुक्र का गोचर शुभ स्थिति में है। सूर्य अब बुध की राशि कन्या में बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति का असर करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सुजीत जी महाराज के अनुसार 21 से 27 सितंबर 2026 तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए (Image AI Generated and Newsroom Verified)
मेष का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। सप्तम भाव में शुक्र आर्थिक उन्नति के अवसर बनाएंगे। चतुर्थ भाव के गुरु और मंगलवार से दशम भाव के चंद्रमा मन को धार्मिक बनाएंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ाएंगे। आईटी, बैंकिंग और मीडिया जॉब से जुड़े लोगों के लिए शुक्रवार लाभ देने वाला रहेगा। सोमवार के बाद आर्थिक संकट से निकलने के प्रयास तेज करने होंगे। मंगलवार को युवा लव लाइफ में मानसिक तनाव से बचें। करियर में कोई महत्वपूर्ण मोड़ सामने आ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है।
इस सप्ताह का उपाय: शिव उपासना करें और गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 01 और 09
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। शुक्र छठे भाव में होने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। राहु और चंद्रमा की स्थिति के कारण शनिवार को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। गुरु का तीसरे भाव में गोचर शुभ रहेगा। बुधवार को अचानक होने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें। शनि का एकादश भाव में होना लाभ के अवसर बनाएगा। मंगलवार के बाद करियर प्रोग्रेस को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। शनिवार को तनाव और क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना जरूरी होगा। मंगलवार को परिवार के किसी सदस्य से विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।
इस सप्ताह का उपाय: फलों का दान करें। भगवान शंकर की पूजा करें और संभव हो तो रुद्राभिषेक करें।
शुभ अंक: 04 और 08
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
मंगलवार को चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे और शुक्र पंचम भाव में गोचर करेंगे। आईटी और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए यह स्थिति शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव का सूर्य धन प्राप्ति के लिहाज से अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। न्यू बिजनेस डील के लिए शुक्रवार महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरुवार को रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा हो सकता है। जॉब प्रमोशन को लेकर इस सप्ताह थोड़ी चिंता रह सकती है। बुधवार के बाद लव लाइफ बेहतर होगी। युवा प्यार के मामले में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचें। चंद्रमा, बुध और शुक्र की स्थिति बुधवार के बाद मैनेजमेंट और आईटी फील्ड के छात्रों को लाभ देगी।
इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और अनार का दान करें।
शुभ अंक: 03 और 09
शुभ रंग: आसमानी और नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
मंगलवार के बाद चंद्रमा का दशम भाव में गोचर और गुरु का राशि में होना घर-परिवार के लिए शुभ संकेत दे रहा है। मन के कारक चंद्रमा और तुला राशि के शुक्र की स्थिति परिवार में धार्मिक अनुष्ठान के योग बनाएगी। जॉब प्रमोशन को लेकर फिलहाल वैसी सफलता नहीं मिल पाएगी जैसी आपने उम्मीद की है। शुक्रवार के बाद किए गए प्रयास बेहतर परिणाम दे सकते हैं। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मंगलवार से शुक्रवार के बीच का समय बेहतर रह सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। करियर के लिहाज से यह सप्ताह प्रगति देने वाला रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: सात अन्न का दान करें। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ अंक: 03 और 09
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
सूर्य और बुध का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु का द्वादश भाव में गोचर धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ाएगा। मंगलवार के बाद चंद्रमा छठे भाव में रहकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकते हैं। शुक्र का तीसरे भाव में गोचर जॉब में प्रमोशन के प्रयासों के लिए अनुकूल रहेगा। शुक्रवार को जॉब में किसी विशेष उन्नति की खबर मिल सकती है और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे। समय का सही उपयोग करें और अपने काम को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। सोमवार और शुक्रवार को सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।
इस सप्ताह का उपाय: शिव उपासना करें। सप्त अन्न और वस्त्र का दान करें। शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। घर से निकलने से पहले अपराजिता का फूल साथ रखें।
शुभ अंक: 02 और 04
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
मंगलवार को पंचम भाव के चंद्रमा छात्रों के लिए लाभ देने वाले रहेंगे। शुक्र दूसरे भाव में हैं, जबकि सूर्य और बुध कन्या राशि में ही गोचर कर रहे हैं। राहु धन के अनावश्यक खर्च का कारण बन सकता है। बुध की स्थिति शुभ फल देने वाली है। शिव उपासना करते रहें। एकादश भाव में गुरु का गोचर बिजनेस के लिए शुभ रहेगा। मीडिया, बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े जातकों को बुधवार के बाद सफलता मिल सकती है। शुक्रवार को अचानक धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। मंगलवार को बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना अच्छा रहेगा। शनिवार को प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।
इस सप्ताह का उपाय: चावल और तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।
शुभ अंक: 01 और 09
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
बुध और सूर्य का द्वादश भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है। गुरु का कर्क और शनि का छठे भाव में गोचर बिजनेस में उत्थान के अवसर देगा। मंगलवार को चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे। आपकी राशि में शुक्र का शुभ गोचर बना हुआ है। राहु और मंगल जॉब में प्रमोशन को लेकर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। गुरुवार को चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर दे सकती है। शनिवार की यात्रा मन को रोमांच और तनाव से राहत देगी। इस सप्ताह ईगो से बचना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्वग्रही शुक्र और चंद्रमा के गोचर के कारण बुधवार से शुक्रवार तक लव लाइफ बहुत अच्छी रह सकती है।
इस सप्ताह का उपाय: घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीपक जलाकर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। क्रोध से बचें।
शुभ अंक: 04 और 07
शुभ रंग: नीला और बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
पंचम भाव में शनि छात्रों के लिए लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताह के पहले दिन दूसरे भाव में चंद्रमा और तुला राशि में शुक्र का गोचर बिजनेस के लिए शुभ संकेत दे रहा है। गुरुवार को चंद्रमा और मंगल की स्थिति जमीन या मकान खरीदने का विचार बना सकती है। चंद्रमा और गुरु का शुभ गोचर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सहयोग देगा। बुधवार को ऑफिस में क्रोध और विवाद से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। सोमवार को मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा और मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। जॉब को लेकर भी संतोष रहेगा। शुक्रवार को बिजनेस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
इस सप्ताह का उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे। तुला राशि का शुक्र शुभ परिणाम देगा। बुधवार के बाद मंगल और चंद्रमा बिजनेस में सफलता दिलाने वाले रहेंगे। शुक्र और बुध का गोचर नई बिजनेस डील में बेहतर परिणाम दे सकता है। मंगलवार को ऑफिस वर्क में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य को लेकर राहत रहेगी। लव लाइफ में प्रसन्नता और आनंद का माहौल रहेगा। बुधवार को राहु और केतु की स्थिति हड्डियों से जुड़ी परेशानी दे सकती है, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। शनिवार को बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें।
इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ अंक: 01 और 02
शुभ रंग: हरा और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
मंगलवार को चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करके शुभ फल देंगे। शुक्र का दशम भाव में गोचर करियर और कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। शनि तीसरे भाव में शुभ स्थिति में हैं। राहु जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता दे सकता है। गुरु और मंगल रियल एस्टेट बिजनेस के लिए अनुकूल रहेंगे। बिजनेस वर्क पहले की तुलना में बेहतर होगा। गुरुवार को नया व्यावसायिक अनुबंध सफल होने की संभावना है। छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सोमवार को आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। शुक्रवार को प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।
इस सप्ताह का उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें। राहु से संबंधित तिल और उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 02 और 09
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
गुरु और चंद्रमा मंगलवार से गुरुवार तक जॉब में प्रमोशन के प्रयासों में सहयोग देंगे। शनि दूसरे भाव में शुभ फल देने वाले हैं। चंद्रमा और शुक्र की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। आपकी राशि में राहु का गोचर जॉब में प्रमोशन और पद परिवर्तन में देरी के कारण थोड़ा परेशान कर सकता है। मंगलवार से गुरुवार के बीच बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। शनिवार को चंद्रमा और राहु उदर से जुड़ी परेशानी दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गुरुवार को धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
इस सप्ताह का उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 01 और 09
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर 2026)
गुरु और चंद्रमा मंगलवार से शुक्रवार तक छात्रों के लिए शुभ परिणाम देने वाले रहेंगे। सूर्य सप्तम भाव में और शनि आपकी राशि में शुभ स्थिति में रहेंगे। मंगलवार को चंद्रमा और शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। पहले की गई मेहनत अब सफलता की ओर बढ़ सकती है। मंगलवार के बाद आर्थिक पक्ष को लेकर प्रसन्नता मिलेगी। बुधवार को जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने का मौका मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुक्रवार को ज्यादा यात्रा करने से बचें। गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्तता रह सकती है। बुधवार के बाद चंद्रमा और शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए अनुकूल रहेंगे।
इस सप्ताह का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक: 01 और 02
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
सप्ताह के लिए सामान्य उपाय
इस सप्ताह भगवान शिव की उपासना करना विशेष रूप से शुभ रहेगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से शिव मंदिर जाएं और प्रदोष काल में विधिवत पूजा करें। मंगल और सूर्य से जुड़े द्रव्य जैसे गेहूं, गुड़ और मसूर का दान करें। गो माता को गुड़ खिलाएं। प्रातःकाल उदित सूर्य को प्रणाम करें और जल में लाल रोली, चंदन, लाल पुष्प, चावल तथा गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जप कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप मन ही मन करें। पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। प्रतिदिन शाम को परिवार के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करना भी शुभ रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
